भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों पर हो रहे अत्याचारों एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यपाल के नाम sdm कार्यालय में रीडर संदीप द्विवेदी को ज्ञापन दिया
बदनावर राजेश चौहान - ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्वयं को किसान का बेटा कहते हैं किंतु वे किसान होकर भी उन पर अत्याचार करने में पीछे नहीं है। कल ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र गुना में दलित किसान दंपत्ति की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई। उनके बच्चों की चीख-पुकार ने देशवासियों को गमगीन कर दिया है। इस सरकार ने प्रदेश को फिर से अत्याचार, गुंडागर्दी और घोटालों के बीच लाकर खड़ा कर दिया है। हर तरफ बदहाली, जंगलराज और महंगाई की मार दिखाई दे रही है। दलितों पर हमले जारी है। वहीं किसान तथा समाज का हर तबका बिजली बिलों व यूरिया खाद न मिलने से परेशान है।_
_ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरकार की किसान विरोधी नीतियों का घोर विरोध कर सौदेबाजी व अप्रजातांत्रिक तरीके से बनाई गई अल्पमत सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतंत्र बहाली की मांग करती है। साथ ही भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार व गुना में घटित दर्दनाक आपराधिक घटना की न्यायिक जांच की मांग की जाती है।_ इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर जमा होकर नारेबाजी करते हुए संबोधित किया। वरिष्ठ नेता जीपी सिंह, कमलसिंह पटेल, अभिषेक मोदी


0 Comments