रविवार को लॉक डॉउन में बाहर घूमने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही - dhar news



राकेश साहु, धार। रविवार को जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिले के सभी नागरिक घरों में ही रहे कोई भी बाहर न घूमे। रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा, यदि कोई व्यक्ति बाजार में घूमता पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
      वायरस की चैन को रोकने के लिए आवश्यक है कि  सभी नागरिक घर में ही रहे। अत्यन्त आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। नागरिकों से अपील है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें। अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। सिर्फ जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू की गई है। वहीं राज्य शासन ने भी एडवायजरी जारी कर बताया है कि रविवार के दिन अधिक भीड़ हो जाने और आवश्यक सावधानियाँ नहीं बरती जाने से कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की दृष्टि से लोगों को घरों से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने का आव्हान किया है।
          आमजन से अपील की है कि वे आम दिनो में भी आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले, साथ ही पर्याप्त सावधानियाँ जैसे 2 गज की दूरी सोशल डिस्टेंस, फेस मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने या सेनेटाइजर करते रहे, सार्वजनिक जगहों पर न थूकने और लोगों से हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करने जैसे उपायों पर अमल करें। जिससे कोरोना वायरस के प्रसार को प्रभावी तरीके से रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments