विजय वसुनिया - जयसकिंग पिटगारा टीम दुवारा बैठक रखी गई जिसमें 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर चर्चा की गई एवम गांव में चल रही समस्यों की सूची तैयार कर उन्हें क्रम से लिखा गया ताकि समस्याओं का निराकरण करवाने हेतु ग्राम पंचायत सचिव/तहसीलदार/sdm महोदय आदि को अवगत करवाया जावे ओर समस्याओं का निराकरण नही होने की स्थिति में कलेक्टर महोदय/मुख्यमंत्री महोदय आदि के नाम से ज्ञापन देकर निराकरण करवाये जाने हेतु निवेदन किया जावेगा। एवम कई ऐसे मुद्दों पर बात की गई जिससे समाज को एक नया मुकाम हासिल करवाया जा सके। जैसे शिक्षा, स्वयं के काम धन्दे(बिज़नेस),नशा मुक्ति, गुलामी से आज़ादी, समाज के हक के लिए लड़ना ऐसी अन्य बातों पर विचार विमर्श किया गया। एवम कुछ दिनों बाद पिटगारा जयस किंग की भी कार्यकरणी गठित की जानी है।
महेश निनामा, मुकेश वसुनिया, राहुल वसुनिया, कृष्णा बारिया, बलराम देवड़ा, जितेंद्र निनामा, राहुल देवदा, अर्जुन मेडा, राजेश राजू निनामा, ईश्वर वसुनिया, शुभाष मुनिया, राजेश कटारिया, रोहित निनामा, भेरूलाल सिंगार, एवम् jays king टीम पितगारा के अन्य सदस्य व jays उपाध्यक्ष राजेश राज वसुनिया।


0 Comments