इन्द्र देव को मनाने भक्तो ने त्यागा अन्न जल - dhar news

रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने व  क्षेत्र में अच्छी बरसात की कामना को लेकर बदनावर  क्षेत्र के ग्राम खंडीगारा के ग्रामीण ने   त्यागा अन्न जल
राजेश चौहान की रिपोर्ट -  बदनावर एवं आसपास के क्षेत्र में रूठे इंद्र देवता को  मनाने  व अच्छी वर्षा के लिए किसान कई जतन कर रहे है कहीं पर उज्जैनी मनाई जा रही है तो कहीं पर गांव के मुखिया को गधे पर उल्टा बैठा कर गांव में घुमाया जा हा है   इसी तारतम्य में ग्राम खंडिगारा में किसान  राधा - कृष्ण मंदिर में अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे  हे  गांव के नेपाल सिंह सोलंकी व जसवंत सिंह सोलंकी ने बताया कि यदि वर्षा अच्छी नहीं हुई तो आने वाले समय में फसल सुख जाएगी व आगामी फसल पर नुकसान होना हे पानी की पीने की किल्लत भी होगी खरीब की बोई फसल को बचाने के लिए इन्द्र देव को मनाने को लेकर हम राधा कृष्ण मंदिर में अन्न त्याग कर बैठे हे राधा कृष्ण मन्दिर में भगवान द्वारकाधीश के भरोसे हम बुधवार 14 जुलाई से बैठे हे जब तक वर्षा नहीं होगी हम अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे  वहीं पंडित मदन दास जी का कहना है कि जब तक अच्छी वर्षा नहीं होगी यह किसान भाई अन्न ग्रहण नहीं करेंगे ओर अच्छी बारिश होगी यह सब भक्तो को आत्म विश्वास हे
 ग्रामीण कर रहे हे भजन
मंदिर के प्रांगण में ग्रामीण जन भी सुबह शाम भजन कीर्तन कर रहे हे व भगवान द्वारकाधीश से अच्छी वर्षा की प्रार्थना कर रहे हे

Post a Comment

0 Comments