Dhar news - आबकारी विभाग ने 23 पेटी बियर की जप्त



कन्हैयालाल धाकड़ - धार। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह  के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त गंधवानी में मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर ग्राम हरन्या बइडी मे दबिश देकर बंद ECGS शासकीय विद्यालय के पीछे बने खुले बाथरुम से  23 पेटी बियर जप्त की कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(2) के अंतर्गत    प्रकरण कायम किया गया। संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 34,500/- रु है।
      
    उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश जैन की टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments