पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन पर जयस द्वारा आदिवासी समुदाय की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा - dhar news



छनगारा से अजय डामर कि रिपोर्ट - आज पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के बदनावर आगमन पर जयस बदनावर द्वारा राष्ट्रीय जयस संरक्षक डॉ हीरा अलावा के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय की विभिन्न प्रमुख मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा । 
(1)   बदनावर विधानसभा  क्षेत्र में कुल 2 लाख जनसँख्या होकर ,1 लाख 30 हजार से अधिक आदिवासी समाज निवासरत है । लगभग 70 से 75 हजार आदिवासी वोटर विधानसभा शेत्र में है । आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होकर इसे पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में शामिल किया जाए । 
(2)   बदनवार में बिरसा मुंडा व टंटया भील की मूर्ति स्थापित की जावे ।
(3)  आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोद,कानवन,ढोलाना में आदिवासी बालक छात्रवास खोला जाय । साथ ही बिड़वाल छात्रवास भवन नया बनाया जावे । ग्राम इमलीपाड़ा (छायन)बालिका छात्रावास स्वीकृत होकर अधूरा है जो आज दिनांक तक नहीं बना है एवम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है उसकी जांच कर उसे पूर्ण कराया जावे । 
(4) बदनावर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में एग्री कल्चर विषय (हायर सेकंडरी स्तर) की कक्षाओं की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
(5)  जयस के जागरूक युवाओ को भविष्य में जिला पंचायत,जनपद पंचायत सदस्य ,मंडी सदस्य, सोसायटी सदस्य अन्य लोकतांत्रिक सवेधनिक पदों में भागीदारी प्रदान की जावे ।
(6) बदनावर विधानसभा में जयस युवा को विधायक प्रतिनिधि बनाया जाए ।
(7) बदनावर में आदिवासी समाज की  प्रतेयक पंचायत में सामुदायिक भवन बनाए जावे ।
(8) बदनावर विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासी छात्रावासों में पूर्व से स्वीकृत सीट के अतिरिक्त 25 प्रतिशत सीट बढ़ाकर छात्रावासों का उन्नयन किया जावे ।
(9) बदनावर विधानसभा क्षेत्र शासकीय महाविद्यालयो में कुल स्वीकृत सीट में से प्रतेयक संकायों में आदिवासी छात्र छात्राओं की 25 प्रतिशत सीट बड़ाई जावे ।
 (10) बदनावर के वार्ड क्रमांक 7 गणेश बड़ली पेटलावद रोड़ पर नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम टंटया भील बस स्टैंड रखा जावे जाकर वँहा टंटया भील की मूर्ति स्थापित की जावे।
(11) आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निर्माण कार्य को प्राथमिकता से किया जावे ।स्वच्छ पिने के पानी,सड़क,प्रकाश,24 घण्टे की लाइट की सुविधा हर मजरे में दी जावे।
(12) प्राइवेट कम्पनियां कश्यप स्वीटनर्स,वंडर सीमेंट फैक्ट्री एवम अन्य फैक्टरियों में आदिवासी युवाओ को रोजगार प्रदान किया जावे ।
(13) स्थानीय स्तर पर युवाओ को रोजगार प्रदान किया जावे ।
इस अवसर पर बदनावर जयस संरक्षक सन्तोष मुनिया, जयस अध्यक्ष बाला मोरीराजेश राज वसुनिया,उपाध्यक्ष,मोहनलाल वसुनिया,महामंत्री,राधेश्याम मंडलोई प्रवक्ता,रविन्द्र मसानिया, दिनेशचंद्र डावर, किशोर मंडलोई, बबलू भाभर, राहुल मंडलोई, सुरेश गामड़, हीरालाल जाबड़ा, मदन भूरिया, कन्हैया लाल वसुनिया, कान्हा गिरवाल, श्याम ओसारी, सहित बड़ी मात्रा में जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

إرسال تعليق

0 تعليقات