लापरवाई के चलते नही बना 40 वर्षो से शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन । dhar news

बदनावर : मुकेश मंडलोई । बदनावर जयस कार्यकारी अध्यक्ष लालसिंह मैड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत बिड़वाल में आदिवासी बालक छात्रावास भवन नही बनाना कंही न कंही बड़ी लापरवाई उजागर हो रही हैं,, आदिवासी विकास विभाग माड़ा परियोजना बदनावर की संगठन के माध्यम से कई बार आवेदन निवेदन किया जा चुका हैं,,मगर इस विभाग की नींद तक नही खुल रही हैं,,इस छात्रावास भवन बनवाने के लिए हमने जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) बदनावर के बेनर तले बिड़वाल में एक दिवसीय धरना एवं नगर में विरोध रैली निकाल कर नायब तहसीलदार को  करीब 2 वर्ष के लगभग ज्ञापन भी दिया गया पर वंहा से भी मात्र ओर मात्र हमे आस्वासन ही मिला हैं,,वर्तमान में बिड़वाल का छात्रावास जो है ही नही जंहा पर 50 आदिवासी छात्र निवास कर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं,, जो 30 छात्र सिलाई केंद्र में तो 20 छात्र स्कूल की बिल्डिंग में बड़ी विडंम्बना वाली स्थिति में निवास कर रहे हैं जो काफी दयनीय स्थिति में आदिवासी छात्र रहते हैं,, यंहा सन 1977 से करीब छात्रावास संचालित हो रहा हैं,,परन्तु छात्रावास भवन नही बनाया गया हैं,,शुरुआती दौर में यंहा 20 आदिवासी छात्रों के लिए छात्रावास शुरू किया था जो कई वर्षों तक किराये के भवनों में चला जैसे-जैसे वर्ष बीतते गए वैसे-वैसे यंहा छात्रों की संख्या भी बढ़ती चली आ रही हैं आज यहां 50 छात्र रहते हैं,, जिनका निजी छात्रावास भवन नही हैं वह तो बिड़वाल के लोग अच्छे जो स्कूल बिल्डिंग छात्रों से खाली नही करवा रहे हैं,, नही तो इन छात्रों का क्या होता साथ ही अभी वर्तमान में बदनावर विधानसभा का चुनाव होने वाला हैं,, इसमे भी हम देखते हैं,, दोनो ही राजनीतिक दल के विधायक पद के उम्मीदवारों को इस छात्रावास भवन के लिए संगठन की ओर से लिखित आवेदन देकर मांग करेंगे कि यंहा बिड़वाल में छात्रों के लिए छात्रावास भवन स्वीकृत करवाया जावे ताकि इस 50 छात्रों को सर्व सुविधा युक्त छात्रावास भवन मीले और छात्रों को कोई परेशानी नही हो निवास करने के लिए ।

إرسال تعليق

0 تعليقات