इंद्र देवता को मनाने के लिए तिलगारा में उज्जैनी मनाई खेत पर भोजन बनाकर लगाया इंद्र देवता को भोग - dhar news

 बदनावर राजेश चौहान - पिछले 15 दिनों से बारिस नहीं  होने से खेत में लगी सभी फसलें सूखने की कगार पर है जिस कारण किसान काफी चिंतित है जिसके चलते  किसान बारिश के लिए कई  जतन कर रहे हैं  ताकि बारिश हो सके इसी तारतम्य मंगलवार को तिलगारा में इंद्र देवता को मनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा उज्जैनी बनाई जिसमें पूरे गांव के लोगों  द्वारा अपने अपने खेतों पर   जाकर भोजन बनाया इंद्र देवता की पूजा अर्चना कर  भोग लगाया ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है 
जब जब बारिश नहीं होती है  तब  उज्जैनी मनाई जाती है  पूरे गांव के लोग  खेतों पर जाकर  भोजन बनाते हैं और इंद्र देवता  की पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन करते हैं व  इंद्र देवता को भोग लगाया जाता है ताकि बारिश हो  सके  बुद्धिजीवियों  का कहना है पहले की उज्जैनी और अब  उज्जैनी में ज काफी परिवर्तन हो गया है पहले जब गांव में उज्जैनी मनाई जाती थी तो जब तक बारिश नहीं होती थी लोग खेतों से घर नहीं आते लेकिन आज के ग्रामीण जैसे ही खाना खाया ओर घर आ जाते हैं
 

Post a Comment

0 Comments