नवागत सिविल सर्जन ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश - dhar news

कन्हैयालाल नायमा, धार। जिला अस्पताल की नवागत सिविल सर्जन डॉ अनसुइया गवली ने आज प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दैनिक निरीक्षण किया औऱ अधिकारी व कर्मचारियों को जिला अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
       सिविल सर्जन डॉ गवली ने सबसे पहले ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र, ड्रेसिंग रूम, इमरजेंसी ओपीडी, एवं बाहर का कॉरिडोर, चिल्ड्रन वार्ड, पीआईसीयू यूनिट, एनआरसी आदि जगहों पर जाकर व्यवस्था को देखा औऱ सुधार के निर्देश दिये। 
       निरीक्षण के दौरान आरएमओ, प्रभारी स्टीवर्ट, अस्पताल मैनेजर, मैट्रन, को साफ सफाई, वाहन पार्किंग व्यवस्था के सुधार के निर्देश दिये। तथा अस्पताल परिसर में खाली पड़ी अनुपयोगी जमीन पर गार्डन विकसित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के द्वारा संचालित केन्टीन, आउटसोर्स व किचन के सुधार करने के लिए सिविल इंजीनियर को प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान डॉ जेपीएस ठाकुर, डॉ संजय जोशी, डॉ के के जोशी के अलावा स्टॉफ के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات