सन्दला में चोरों का धावा चांदी के सिक्के सहित नकदी ले उड़े - dhar news

बदनावर-धार । मुकेश मंडलोई । सन्दला में चोरों का धावा चांदी के सिक्के सहित नकदी ले उड़े, चोरों से मुठभेड़ में घायल व्यक्ति को रतलाम से इंदौर रेफर किया गया
बदनावर थाना अंतर्गत ग्राम सन्दला में बीती रात 1:00 बजे अज्ञात चोरों ने गोवर्धन पाटीदार के घर हमला बोल दिया जहां अलमारी में रखे  चांदी के सिक्के सहित 17000 नगदी  पर हाथ साफ कर लिया गोवर्धन पाटीदार के  पुत्र सुरेश पाटीदार के जाग जाने पर पर चोरों ने फालिया और पत्थरों से हमला कर दिया जिसका बीच बचाव करने आए गोवर्धन, पत्नी व पुत्र  दिनेश के साथ मारपीट की गई  सुरेश को अधिक चोट आने पर बदनावर से रतलाम रेफर किया किंतु  हाथ में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें रतलाम से इंदौर  भेजा गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की

إرسال تعليق

0 تعليقات