कन्हैयालाल नायमा सुरेश सालवी राजोद - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद द्वारा परिषद का 72 वा स्थापना दिवस सेन धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक श्याम धाकड़, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य गौरव साहू, विकासखण्ड संयोजक प्रखर धाकड़, नगर अध्यक्ष अर्जुन पोपण्डिया, नगर सहमंत्री अर्जुन मदारिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी व सरस्वती माता के पूजन एवं दिप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिला संयोजक श्याम धाकड़ ने अपने उदबोधन में बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 71 वर्षो की यात्रा लाखो कार्यकर्ताओ के राष्ट्र पुनर्निमाण के स्वपन को लेकर त्याग, समर्पण एवं बलिदान से ही हमने 71 वर्षो की सफलतम यात्रा तय की है। कार्यक्रम में शोसल डिस्टेंसिंग व् मास्क का पूर्ण पालन किया गया।इस अवसर पर हरिश मदारिया ,अमन कावलिया , प्रदीप पटेल , गोकुल धनोलिया, ऋषभ जायसवाल , अजय अलोलिया ,नवीन पटेल ,हिमांशु गाजी , चेतन नायमा, सिद्धार्थ पटेल ,हरीओम पटेल ,कुंदन धाकड़ , गोकुल नागर , रोहित नायमा , हर्ष आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तेजस अटोलिया ने व आभार अर्जुन मदारिया ने व्यक्त किया।


0 تعليقات