बदनावर तहसील से सुरेश सिंह चौहान की रिपोर्ट । सिविल सेवा में चयनित हो देश सेवा है लक्ष्य, बदनावर (धार) सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 वी के घोषित परीक्षा परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान में अध्ययनरत कक्षा 12 वी की छात्रा कुँ. श्रुति पिता महेश वैष्णव ग्राम बखतपुरा ने 94. 8% अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रुति बाल्यावस्था से ही अध्ययन क्षेत्र में होनहार रही है, उसने "होनहार बिरवान के होत चिकने पात" वाली उक्ति को जीवंत कर दिखाया ओर अब तक के एकेडमिक रिकॉर्ड में सदैव उच्च स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम आने पर श्रुति से आगामी भविष्य के बारे में बात की तो बताया कि मेरा लक्ष्य सिविल सेवा में चयनित हो देश सेवा करना है।
श्रुति ने अपनी इस सफलता का श्रेय जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों, माता-पिता एवं परिजनों को दिया, ओर कहा कि इनके मार्गदर्शन में रहकर ही यह सफलता हांसिल हुई है। इस सफलता पर शिक्षकों, परिवारजनों और मित्रों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि छात्रा ग्रामीण परिवेश से आती हैं और छात्रा के पिता महेश वैष्णव कृषि कार्य करतें हैं।


0 تعليقات