Dhar News - बदनावर विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों दलों ने कमर कसी

बदनावर विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों दलों ने कमर कसी

@बदनावर से सुरेश सिंह चौहान - बदनावर। विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आज रविवार को ग्राम का मन में कानवन मंडल की बैठक संतोषी माता धर्मशाला में बैठक संपन्न हुई जिसमें पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ,संगठन मंत्री  जयपाल सिंह चावड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव पूर्व विधायक खेमराज जी पाटीदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सोलंकी ,महामंत्री मनोज सोमानी कानवन  मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर और पूर्व विधायक रहे शेखावत जी के साथ चर्चा की।किंतु दोनो पूर्व विधायक एक दूसरे के सामने नही आए। आज कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्ती गांव कानवन में पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत और अन्य उनके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता व बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें बदनावर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। किंतु पूर्व कांग्रेस  विधायक  और  भंवर सिंह शेखावत जी के बीच में कुछ मनमुटाव देखने को मिला।हालां कि यह तो समय आने पर ही पता चलेगा कि शेखावत जी क्या अपने विरोधी रहे  दत्ती गांव को बीजेपी में शामिल होने पर क्या उनका सहयोग करेंगे कि नहीं।किस के मन में क्या रणनीति चल रही है। ये तो चुनाव के नतीजे आने पर ही पता चलेगा। जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं वैसे वैसे नेता  अपने दलो  के साथ संपर्क में निकल पड़ता है किंतु जैसे ही चुनाव खत्म होता है। नेता जी वहां की जनता को भूल जाते हैं और अपने ही स्वार्थ में जीने लगे आते हैं।इसी ही कहानी बदनावर तहसील के शहीद के नाम से जाने जाने वाले गांव के हैं जिसके साथ अभी तक किसी भी पार्टी ने सुध नहीं ली सिर्फ चुनाव के समय ही बड़े-बड़े वादे कर दिए जाते हैं और वह वादे कर बुल जाते है आज इस गांव में उन्नति के नाम पर कुछ भी नहीं सिर्फ कागजों पर ही यह का विकास  देखने को मिलता हैं ।देखते हैं जनता अपना मत किस पार्टी को देती हैं और किसे भारी मतों से विजय बनाती है।

إرسال تعليق

0 تعليقات