आबकारी विभाग ने मोटरसाइकिल से ले जा रही शराब जप्त की


धार। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह  के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में धार जिले के वृत्त धार   में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त धार की टीम द्वारा कार्यवाही  करते हुए वृत्त क्षेत्र मे दो आरोपियो को मोटरसाइकिल से 03 पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद कर गिरफ्तार किया। वही दूसरी ओर वृत्त गंधवानी में दबिश देकर 103 नग बियर जप्त की गई  कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत  02 प्रकरण एवं 01 प्रकरण 34 (2) का   कायम किये गए।संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 50,000/- रु है।

       उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश जैन उप निरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल की टीम  द्वारा की गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات